• Home
  • News
  • Big news: The Dhami government has a major masterplan for fuel efficiency in Uttarakhand! A new EV policy will be implemented soon! Discussions on online classes and working from home are intensifying.

बड़ी खबरः उत्तराखंड में ईंधन बचत को लेकर धामी सरकार का बड़ा मास्टरप्लान! जल्द लागू होगी नई ईवी नीति! ऑनलाइन कक्षाओं और वर्क फ्रॉम होम पर मंथन तेज

editor
  • Awaaz Desk
  • May 13, 2026 08:05 AM
Big news: The Dhami government has a major masterplan for fuel efficiency in Uttarakhand! A new EV policy will be implemented soon! Discussions on online classes and working from home are intensifying.

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के दृष्टिगत ईंधन बचत को बढ़ावा देने को भाजपा शासित उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। प्रदेशभर में इलेक्ट्रिकल व्हीकल को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस संबंध में नीति की घोषणा शीघ्र होगी। साथ ही सरकारी तंत्र में ईंधन बचत के लिए भी कार्ययोजना बनाई जा रही है। सरकारी विद्यालयों में आनलाइन कक्षाओं के साथ ही सरकारी कार्यालयों में वर्क फ्राम होम को लेकर मंथन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हालात को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों तेल व गैस के सीमित और समुचित उपयोग को सरकारी कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इसमें रुचि ले रहे हैं। उनके निर्देशों के दृष्टिगत शासन स्तर पर इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की कवायद प्रारंभ हो चुकी है। पेट्रोलियम पदार्थों की खपत को नियंत्रित करने के उपायों पर गहन मंथन के साथ इलेक्ट्रिकल व्हीकल को व्यापक प्रोत्साहन देने की तैयारी है। इस नीति के केंद्र में प्रमुख रूप से तीन बिंदु रहेंगे। पेट्रोल व डीजल पर निर्भरता को कम करने के साथ ही प्रदूषण को घटाने में भी बड़ी सहायता मिलेगी। साथ में घरेलू विनिर्माण की परिस्थितियों का सृजन, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकें।


संबंधित आलेख: