• Home
  • News
  • Big news: The girl who was burnt by pouring petrol in Dumka died before reaching RIMS Hospital! Police arrested the accused, Maruti kept fighting till his last breath

बड़ी खबरः दुमका में पेट्रोल डाल जलाई गई युवती ने रिम्स अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आंखिरी सांस तक लड़ती रही मारुति

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 07, 2022 01:10 PM
Big news: The girl who was burnt by pouring petrol in Dumka died before reaching RIMS Hospital! Police arrested the accused, Maruti kept fighting till his last breath

नई दिल्ली। झारखंड के दुमका में पेट्रोल डालने से जली युवती ने रिम्स अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उधर इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर लोगों खासा रोष देखने को मिल रहा है। जरमुंडी प्रखंड के भालकी गांव में विवाहित राजेश राउत ने शादी से इनकार करने पर नानी के साथ सो रही 19 वर्षीय मारुति कुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया था। उसे रिम्स ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने शाम को दम तोड़ दिया। युवती भालकी गांव में मामा के घर रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि युवती की मुलाकात आरोपी राजेश कुमार राउत से वर्ष 2021 में हुई थी। इसके बाद से ही पहले से शादीशुदा राजेश उस पर शादी का दबाव बनाने लगा था। युवती ने घरवालों को इसकी जानकारी भी दी थी। गुरुवार की रात युवती अपनी नानी के साथ घर में सो रही थी। तभी युवक ने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।


संबंधित आलेख: