• Home
  • News
  • Big news: The girl's clothes were torn on the middle of the road! When protested, a bottle of liquor was broken on the head, hostel girls jammed the highway

बड़ी खबरः बीच सड़क पर लड़की के कपड़े फाड़े! विरोध किया तो सिर पर फोड़ी शराब की बोतल, हॉस्टल गर्ल्स ने जाम किया हाईवे

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 09, 2022 11:10 AM
 Big news: The girl's clothes were torn on the middle of the road! When protested, a bottle of liquor was broken on the head, hostel girls jammed the highway

नई दिल्ली। जयपुर में 22 साल की युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आने के बाद सड़क पर उतरी युवतियों ने जयपुर-भरतपुर हाईवे पर जाम लगा दिए। घटना कानोत थाना इलाके में प्रेमनगर पुलिया के पास की है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ बदमाश युवती को बीच सड़क पर रोककर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया तो सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी।  हॉस्टल में रहने वाली एक स्टूडेंट के साथ शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। लाइब्रेरी से पढ़ाई कर हॉस्टल आ रही युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोका। उसका मोबाइल छीना। उसके कपड़े फाड़े। उसे अपने साथ जबरदस्ती बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर बदमाशों ने उसके सिर पर शराब की बोतल मार दी। वह लहूलुहान हो गई। फिर युवती को घायल हालत में छोड़कर बदमाश मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल की सैकड़ों लड़कियां मौके पर पहुंचीं और डायल 108 की सहायता से घायल युवती को SMS अस्पताल भेजा। घटना को लेकर हॉस्टल वार्डन सहित सभी लड़कियों में जबर्दस्त आक्रोश देखने को मिला। कुछ ही देर में लड़कियों ने प्रेमनगर पुलिया के पास जयपुर-आगरा हाईवे को जाम लगा दिया। आधे घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा। कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लड़कियों को समझाने की कोशिश की गई। तेज बारिश के बावजूद भी लड़कियां मौके पर डटी रहीं। पुलिस ने लड़कियों को जबर्दस्ती घसीटकर रास्ते से हटाया। रात करीब 10 बजे पूरा मामला शांत हुआ।


संबंधित आलेख: