• Home
  • News
  • Big news: The matter of banning the film 'The Kerala Story'! The Supreme Court reprimanded the Bengal government, said - let the people decide whether the film is good or bad?

बड़ी खबरः ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगाने का मामला! सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार, कहा- लोगों को तय करने दें फिल्म अच्छी है या बुरी?

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 12, 2023 11:05 AM
Big news: The matter of banning the film 'The Kerala Story'! The Supreme Court reprimanded the Bengal government, said - let the people decide whether the film is good or bad?

नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को फटकार लगाई है।  सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जब पूरे देश में फिल्म दिखाई जा रही है तो पश्चिम बंगाल में क्यों नहीं। कोर्ट ने कहा कि यह लोगों को तय करने दें कि फिल्म अच्छी है या बुरी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं की उस याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया, जिसमें राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। सीजेआई ने आगे कहा कि फिल्म पूरे देश में प्रदर्शित की जा रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार को फिल्म पर प्रतिबंध क्यों लगाया है। सीजेआई ने सरकार से पूछा कि आप इस फिल्म को चलने क्यों नहीं देना चाहते हैं? फिल्म देश के विभिन्न हिस्सों में समान जनसांख्यिकीय प्रोफाइल के साथ चल रही है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने द केरल स्टोरी पर बैन लगा रखा है। सरकार का कहना है कि इस फिल्म से लोगों में गुस्सा उत्पन्न हो सकता है और राज्य में माहौल खराब हो सकता है।


संबंधित आलेख: