• Home
  • News
  • Big news: The mood of the weather is changing every moment in Uttarakhand! Chance of rain in hill districts, monsoon will come late by four-five days

बडी खबरः उत्तराखण्ड में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज! पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना, चार-पांच दिन देरी से आएगा मानसून

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 06, 2023 06:06 AM
Big news: The mood of the weather is changing every moment in Uttarakhand! Chance of rain in hill districts, monsoon will come late by four-five days

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर तेज गर्जन व बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जून के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ही कुछ दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में इजाफा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा।


संबंधित आलेख: