• Home
  • News
  • Big News: The 'transfer express' rolls again in the Uttarakhand Forest Department! Deepak Singh and Aditya Ratna transferred for the second time in two months.

बड़ी खबरः उत्तराखंड वन विभाग में फिर चली तबादला एक्सप्रेस! दीपक सिंह और आदित्य रत्न का दो महीने के भीतर दूसरी बार ट्रांसफर

editor
  • Awaaz Desk
  • October 11, 2026 11:10 AM
Big News: The 'transfer express' rolls again in the Uttarakhand Forest Department! Deepak Singh and Aditya Ratna transferred for the second time in two months.

हल्द्वानी। उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों दीपक सिंह और आदित्य रत्न के कार्यक्षेत्र में करीब दो महीने के भीतर दूसरी बार बदलाव किया गया है। नए आदेश के तहत दीपक सिंह को पिथौरागढ़ वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है, जबकि आदित्य रत्न को हल्द्वानी वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग का कार्यभार अब आईएफएस अधिकारी राहुल मिश्रा संभालेंगे। दीपक सिंह का पांच अगस्त को अल्मोड़ा से तराई पूर्वी वन प्रभाग में तबादला किया गया था। अब उन्हें वहां से हटाकर पिथौरागढ़ भेजा गया है। आदेश के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता, प्रशासनिक आवश्यकताओं और अधिकारी के कार्यानुभव को ध्यान में रखते हुए उनका निर्धारित कार्यकाल पूरा होने से पहले तबादला किया गया है। इसी तरह आईएफएस अधिकारी आदित्य रत्न को अगस्त में बागेश्वर से पिथौरागढ़ वन प्रभाग में तैनात किया गया था। अब उनके कार्यक्षेत्र में फिर बदलाव करते हुए उन्हें हल्द्वानी वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक परिस्थितियों के मद्देनजर उनके अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया। इसके बाद प्रशासनिक हित में तबादले का निर्णय लिया गया। तराई पूर्वी वन प्रभाग के नए डीएफओ के रूप में राहुल मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में उप निदेशक के पद पर तैनात थे। उनके अनुभव को अब तराई पूर्वी वन प्रभाग में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क की उप निदेशक पंडित शिरीन संजय का तबादला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पद पर किया गया है। वहीं, अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।


संबंधित आलेख: