• Home
  • News
  • Big news: There was no public program on Republic Day in Telangana this year too! The state government disobeyed the order of the High Court, CM did not attend the program organized at Raj Bhavan

बड़ी खबरः तेलंगाना में इस साल भी गणतंत्र दिवस पर नहीं हुआ पब्लिक प्रोग्राम! राज्य सरकार ने की हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सीएम

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 26, 2023 12:01 PM
 Big news: There was no public program on Republic Day in Telangana this year too! The state government disobeyed the order of the High Court, CM did not attend the program organized at Raj Bhavan

नई दिल्ली। तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां गणतंत्र दिवस के मौके राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की। यहां लगातार दूसरे साल गणतंत्र दिवस का सार्वजनिक समारोह नहीं हुआ। राजभवन में राज्यपाल मिलसाई सुंदराजन ने राष्ट्रध्वज फहराया, लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव मौजूद नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वे कहीं शिलान्यास करने चले गए। दरअसल तेलंगाना सरकार ने कोरोना महामारी के चलते लगातार दूसरे साल राजभवन में ही गणतंत्र दिवस कार्यक्रम करने की अपील की थी। मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट ने सिकंदराबाद में पूरी तैयारी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कार्यक्रम नहीं हुआ।
राजभवन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केसीआर के शामिल नहीं होने पर राज्यपाल मिलसाई सुंदरराजन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- तेलंगाना के इतिहास में लिखा जाएगा कि CM ने संविधान का सम्मान नहीं किया। राज्यपाल ने कहा- तेलंगाना ने गणतंत्र दिवस की गतिविधि को कम करके आंका। यहां कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के खिलाफ जाकर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया। CM चाहते थे कि मैं राजभवन में ही झंडा फहराऊं। कोई सार्वजनिक भागीदारी नहीं हो। फिर भी मुझे उम्मीद थी कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आएंगे, क्योंकि दो महीने पहले मैंने एक पत्र लिखा था कि इस बार जनभागीदारी से भव्य तरीके से कार्यक्रम किया जाए। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। अभी दो दिन पहले उन्होंने पत्र दिया कि राजभवन में आयोजन किया जाए। उस पत्र में भी उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि वे इसमें शामिल होंगे, लेकिन लोग देख रहे हैं।


संबंधित आलेख: