• Home
  • News
  • Big news: Threat to blow up Patna airport! There was a stir in the security agencies, the entire area was evacuated

बड़ी खबरः पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप, खाली कराया गया पूरा इलाका

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 12, 2023 10:04 AM
 Big news: Threat to blow up Patna airport! There was a stir in the security agencies, the entire area was evacuated

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के स्कूल में बम की सूचना के बाद अब पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। धमकी भरा फोन कॉल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और एयरपोर्ट पर मोर्चा संभाल लिया। एयरपोर्ट पर अंदर से लेकर बाहर तक छानबीन शुरू कर दी। पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है। वहीं मामले में तमाम सुरक्षा एजेसियां जांच में जुट गई। एयरपोर्ट पर अचानक से पुलिस फोर्स और बम निरोधक दस्ता की गतिविधियों को देख तमाम यात्री सहम गए।एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि बम से उड़ाने की धमकी का काल टर्मिनल मैनेजर के पास आया था। आनन-फानन में बाम्ब स्क्वाड ने पूरे एयरपोर्ट की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं, घटना के तत्‍काल बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वह मोबाइल भी मिल गया है, जिससे धमकी का काल किया गया था। बता दें कि मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर गुवाहाटी की फ्लाइट से सफर करने जा रहे यात्री रवि कुमार के बैग में 0.32 बोर का कारतूस मिला था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर हवाईअड्डा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। रवि वैशाली जिले के गरौल थानांतर्गत बखरी सुल्तान गांव के निवासी हैं।


संबंधित आलेख: