• Home
  • News
  • Big news: Threat to blow up Reliance Foundation's hospital! Caller mentions Ambani family, security agencies alert

बड़ी खबरः रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी! कॉलर ने अंबानी परिवार का किया जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 05, 2022 10:10 AM
 Big news: Threat to blow up Reliance Foundation's hospital! Caller mentions Ambani family, security agencies alert

नई दिल्ली। मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। यही नहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गयी है। जानकारी के मुताबिक रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल में एक फोन आया जिसमें अंबानी परिवार को जान से मारने और रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त को भी रिलायंस अस्पताल में धमकी भरा कॉल आया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर बुधवार दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी। इसके अलावा अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पर धमकियां भी जारी की गईं।
पुलिस उपायुक्त (जोन 2) ने कहा कि डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और इस मामले में आगे की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है। बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त को देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उस दौरान भी रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में धमकी भरे आठ कॉल आए थे। अस्पताल के अधिकारियों की ओर से डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।


संबंधित आलेख: