बड़ी खबरः दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन शुरू! प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- जमीनी स्तर से काम करना सभी मेयरों की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में आप सभी का स्वागत और अभिनंदन है। आजादी के अमृत काल में अगले 25 वर्ष के लिए भारत के शहरी विकास का एक रोड मैप बनाने में इस सम्मेलन की बड़ी भूमिका है।
हम राजनीति में आए हैं तो सिर्फ गद्दी पर बैठने नहीं आए हैं, सत्ता में बैठने नहीं आए हैं। सत्ता हमारे लिए माध्यम है, लक्ष्य सेवा है। सुशासन के जरिए किस प्रकार हम जनता की सेवा कर सकते हैं, इसके लिए हम काम करते हैं। गुजरात के गांधीनगर में बीजेपी के मेयरों और उप मेयरों की परिषद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते पीएम मोदी कहा कि हमारा देश बीजेपी पर भरोसा करता है। जमीनी स्तर से काम करना सभी मेयरों की जिम्मेदारी है। बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएं और विकास सुनियोजित हो।