• Home
  • News
  • Big news: UP temples will be 'Rammay' on Ramlala's consecration festival! Yogi government made a big plan, programs will be organized across the state

बड़ी खबरः रामलला की प्रतिष्ठा उत्सव पर यूपी के मंदिर होंगे ‘राममय’! योगी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

editor
  • Awaaz Desk
  • November 28, 2023 12:11 PM
Big news: UP temples will be 'Rammay' on Ramlala's consecration festival! Yogi government made a big plan, programs will be organized across the state

लखनऊ। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस उत्सव पर यूपी के सभी प्रतिष्ठित मंदिर ‘राममय’ होंगे। पूरे प्रदेश में राज्य सरकार रामायण-रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराएगी। इसके लिए हर जिले के पर्यटन और संस्कृति परिषद के जरिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

14 जनवरी से 22 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग धन की व्यवस्था करेगा। हालांकि इसके लिए अभी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर के लोकार्पण समारोह की व्यवस्था कर रहा है। इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमान के तौर पर शामिल होने वाले हैं। वहीं, ट्रस्ट ने इस बात का आह्वान भी किया है कि देश भर के मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आयोजन किया जाए। इसकी जिम्मेदारी आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद संभाल रहा है। 

मगर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। योगी सरकार प्रदेश भर में सभी ज़िलों में प्रतिष्ठित मंदिरों में 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक अनवरत (लगातार) रामायण, रामचरितमानस का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ कराएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग पैसे की व्यवस्था करेगा। हर ज़िले में 'ज़िला पर्यटन और संस्कृति परिषद' के माध्यम से इसका आयोजन होगा और पैसा भी परिषद के खाते में भेजा जाएगा। ज़िला पर्यटन और संस्कृति परिषद का अध्यक्ष ज़िलाधिकारी होता है, साथ ही इसमें ज़िला पर्यटन अधिकारी भी होता है।


संबंधित आलेख: