• Home
  • News
  • Big news: Uproar in both the Houses of Parliament regarding Adani Group even today! Opposition raised slogans demanding JPC probe, proceedings of Lok Sabha adjourned till 2 pm

बड़ी खबरः अडानी ग्रुप को लेकर ससंद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा! विपक्ष ने JPC जांच की मांग के नारे लगाए, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 03, 2023 05:02 AM
Big news: Uproar in both the Houses of Parliament regarding Adani Group even today! Opposition raised slogans demanding JPC probe, proceedings of Lok Sabha adjourned till 2 pm

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा की मांग को लेकर आज भी संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। इस दौरान जिसके बाद लोकसभा की 2 बजे तक और राज्यसभा 2ः30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन के पटल के लिए रणनीति तैयार करने के लिए अपने संसद कार्यालय में सुबह विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई। वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं ने मिलकर एक फैसला लिया है कि आर्थिक दृष्टि से देश में जो घटनाएं हो रही हैं उसे सदन में उठाना है इसलिए हमने एक नोटिस दिया था। हम इस नोटिस पर चर्चा चाहते थे लेकिन जब भी हम नोटिस देते हैं तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है। अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को लेकर कांग्रेस, TMC, AAP, SP, DMK, जनता दल और लेफ्ट समेत 13 विपक्षी पार्टियों ने मीटिंग की। यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में हुई। इनमें से 9 पार्टियों ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोगों की मेहनत का पैसा बर्बाद हो रहा है। लोगों का विश्वास बैंक और LIC से उठ जाएगा। कुछ कंपनियों के शेयर लगातार गिरते जा रहे हैं।


संबंधित आलेख: