• Home
  • News
  • Big news: Uproar in Congress regarding Karnataka CM continues! Posters put up everywhere, DK Shivakumar and Siddaramaiah will reach Delhi today

बड़ी खबरः कर्नाटक सीएम को लेकर कांग्रेस में गहमागहमी जारी! जगह-जगह लगे पोस्टर, आज दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 15, 2023 04:05 AM
Big news: Uproar in Congress regarding Karnataka CM continues! Posters put up everywhere, DK Shivakumar and Siddaramaiah will reach Delhi today

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक गहमागहमी जारी है। लगातार बैठकें आयोजित कर मंथन किया जा रहा है। वहीं कर्नाटक में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थकों के बीच पोस्टर वॉर छिड़ी हुई है। दोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता को अगला सीएम बता रहे हैं। सीएम पद के तगड़े दावेदार डीके शिवकुमार का आज जन्मदिन भी है। ऐसे में चर्चाएं है कि क्या कांग्रेस उन्हें जन्मदिन के गिफ्ट के तौर पर सीएम की कुर्सी देगी या फिर से अपने अनुभवी नेता सिद्धारमैया पर दांव लगाती है। कर्नाटक में विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक आज दिल्ली वापस लौटेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक बनाए थे, जिनमें सुशील शिंदे, दीपक बावरिया और जितेंद्र सिंह शामिल थे। इन पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों से बात करके रिपोर्ट तैयार की है, जिसे आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान को सौंप दिया जाएगा। डीके शिवकुमार से जब दिल्ली जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'अभी तक उनका दिल्ली जाना तय नहीं है।' डीके शिवकुमार के इस बयान से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले शिवकुमार ने बेंगलुरु के शंगरीला होटल में पार्टी विधायकों से मुलाकात की। 


संबंधित आलेख: