• Home
  • News
  • Big news: Uproar in Parliament regarding Tawang even today! Mallikarjun Kharge said - We did not get a chance to speak, the Prime Minister should come to Parliament and answer

बड़ी खबरः तवांग को लेकर संसद में आज भी हंगामा! मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- हमें बोलने का मौका नहीं मिला, संसद में आकर जवाब दें प्रधानमंत्री

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 16, 2022 07:12 AM
 Big news: Uproar in Parliament regarding Tawang even today! Mallikarjun Kharge said - We did not get a chance to speak, the Prime Minister should come to Parliament and answer

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन आज भी विपक्ष ने भारत-चीन मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान राज्यसभा में कांग्रेस अध्यख मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि तवांग मामले में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। कहा कि हम चाहते हैं कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री संसद में आकर जवाब दें। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि संसद में तवांग झड़प मामले में बात होना जरूरी है। मनीष ने कहा कि देश की जनता को भारत-चीन बॉर्डर की स्थिति जानने का अधिकार है। रक्षामंत्री ने इस पर विस्तार से चर्चा नहीं की है। राजनाथ ने मंगलवार को कहा था कि 9 दिसंबर 2022 को चीनी सैनिकों ने तवांग में LAC का उल्लंघन कर नियम तोड़े थे। भारतीय सेना ने PLA को अतिक्रमण से रोका। उन्हें उनकी पोस्ट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस घटना में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें भी आई हैं। हमारे किसी भी सैनिक की न तो मृत्यु हुई है और न कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। समय से हमने हस्तक्षेप किया। इसकी वजह से चीनी सैनिक वापस चले गए। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संसद में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि निर्भया गैंगरेप केस को आज 10 साल पूरे हुए हैं। इतने सालों में आज तक कुछ नहीं बदला है। स्वाति ने आगे कहा कि संसद में आज महिला सुरक्षा पर चर्चा होना चाहिए।


संबंधित आलेख: