बड़ी खबरः पटना में अतिक्रमण हटाने पर बवाल! गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, 17 जेसीबी मशीनों से ढहाया जा रहा अवैध निर्माण
नई दिल्ली। पटना में अतिक्रमण हटाने को लेकर आज बवाल की स्थिति पैदा हो गयी। इस दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में कई पुलिस वाले घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है इस दौरान 17 जेसीबी मशीनों को मौके पर लगाया गया है और दो हजार से अधिक पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं।
बता दें कि राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में 70 घरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा रोष है। पुलिस को कहना है जब हम अतिक्रमण हटाने आएं तो स्थानीय लोगों ने हम पर हमला कर दिया गया। लोगों के अपने घरों की छत से हम पर पत्थर फेंकें। इस दौरान हमारे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालत को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। नेपाली नगर में स्थिति फिलहाल तवनावपूर्ण है। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी। किसी कीमत पर जमीन को हम लोग अपने कब्जे में लेकर रहेंगे। डीएम ने बताया कि हमले में दो जवान और सीटी एसपी घायल हो गए हैं। 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। डीएम ने कहा कि फिलहाल सिचुएशन पूरी तरह से कंट्रोल में है। काम अच्छे से हो रहा है। डीएम ने कहा कि लोगों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी, लेकिन ये लोग नहीं माने।