• Home
  • News
  • Big news: Uproar start of monsoon session of UP legislature! Ruckus of the opposition from the road to the house, Yogi said that anarchy cannot be tolerated

बड़ी खबरः यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र की हंगामेदार शुरूआत! सड़क से लेकर सदन तक विपक्ष का हंगामा, योगी ने कहा अराजकता बर्दाश्त नहीं

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 19, 2022 07:09 AM
Big news: Uproar start of monsoon session of UP legislature! Ruckus of the opposition from the road to the house, Yogi said that anarchy cannot be tolerated

लखनऊ। यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरूआत आज हो गयी। इस दौरान विपक्ष ने सड़क से लेकर सदन तक खूब हंगामा किया। सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक मार्च निकालने का प्रयास किया जिसे बीच में ही रोक दिया गया। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के 25 करोड़ लोगों के हितों के लिए डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए भी यहां अभाव और अराजकता के लिए जगह नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी के विधानसभा तक पैदल मार्च के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किसी भी दल और व्यक्ति को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने में कहीं कोई बुराई नहीं है लेकिन समाजवादी पार्टी से यह उम्मीद करना कि वह किसी नियम या किसी शिष्टाचार को माने, यह केवल एक कपोल कल्पना ही कही जा सकती है। उधर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी जिसे मार्च का नाम देकर विरोध प्रदर्शन कर रही है वो जनता के हितों से जुड़ा हुआ है ही नहीं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जनता से जुड़े किसी मुद्दे पर चर्चा करनी है तो सदन में करनी चाहिए, जो कार्यवाही का हिस्सा बने। सरकार चर्चा के लिए तैयार है।


संबंधित आलेख: