• Home
  • News
  • Big news: Vijayadashami celebrations of RSS! For the first time, women chief guest, Sangh chief Bhagwat again mentioned issues like population, temple and casteism

बड़ी खबरः आरएसएस का विजयादशमी समारोह! पहली बार महिला चीफ गेस्ट, संघ प्रमुख भागवत ने फिर किया पॉपुलेशन, मंदिर और जातिवाद जैसे मुद्दों का जिक्र

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 05, 2022 06:10 AM
 Big news: Vijayadashami celebrations of RSS! For the first time, women chief guest, Sangh chief Bhagwat again mentioned issues like population, temple and casteism

नई दिल्ली। विजयादशमी के मौके पर आज नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शस्त्र पूजा करने के बाद संघ प्रमुख भागवत ने अपना सम्बोधन दिया। वहीं आज पहली बार विजयादशमी के मौके पर महिला मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली संतोष यादव बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहीं। यही नहीं समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, सरसंघचालक डा. मोहन भागवत आदि मौजूद थे। संघ प्रमुख भागवत ने अपनी स्पीच में एक बार फिर पॉपुलेशन, मंदिर, जातिवाद जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई आबादी में हम धार्मिक असंतुलन को नजरंदाज नहीं कर सकते हैं।
डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या जितनी अधिक होगी बोझ उतना ही ज्यादा होगा। हमको यह देखना होगा कि हमारा देश 50 साल के बाद कितने लोगों को खिला और झेल सकता है। इसलिए जनसंख्या की एक पॉलिसी बने और वह सब पर समान रूप से लागू हो। धर्म आधारित जनसंख्या असंतुलन ऐसा विषय है, जिसकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। जनसंख्या असंतुलन से भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन होता है। जन्म दर में अंतर और लालच या घुसपैठ की वजह से होने वाले धर्मांतरण भी बड़ी समस्या है।


संबंधित आलेख: