• Home
  • News
  • Big news: Violence broke out during the tribal movement in Manipur! Government on action mode, orders to shoot rioters on sight

बड़ी खबरः मणिपुर में आदिवासी आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा! एक्शन मोड पर सरकार, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 04, 2023 01:05 PM
Big news: Violence broke out during the tribal movement in Manipur! Government on action mode, orders to shoot rioters on sight

नई दिल्ली। मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां बुधवार को आदिवासी आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क उठी। देखते ही देखते हिंसा की आग आठ जिलों तक पहुंच गयी। अब मणिपुर के हिंसाग्रस्त माहौल को देखते हुए प्रभावित इलाकों में दंगाइयों को देखते ही गोली मार देने के आदेश दे दिए गए हैं। मणिपुर के राज्यपाल ने हिंसाग्रस्त इलाकों में दंगाइयों को देखते ही गोली मार देने के राज्य सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है। इससे पहले हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई थी। राज्य में अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। मणिपुर में असम राइफल्स की 34 और सेना की 9 कंपनियां तैनात हैं। इनके अलावा गृह मंत्रालय ने रैपिड एक्शन फोर्स की भी पांच कंपनियों को मणिपुर भेज दिया है। हालांकि इसके बावजूद मणिपुर में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक साढ़े सात हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा चुका है। हालात को देखते हुए आठ जिलों. इम्फाल वेस्ट, काकचिंग, थौबाल, जिरिबाम, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा पूरे राज्य में अगले पांच दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। हालांकि ब्रॉडबैंड सर्विसेस चालू रहेंगी। 


संबंधित आलेख: