• Home
  • News
  • Big news: Workers' anger flared for the second consecutive day in Noida! Police resorted to lathicharge after stone-pelting, with social media suspected of incitement.

बड़ी खबरः नोएडा में लगातार दूसरे दिन भड़का श्रमिकों का गुस्सा! पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सोशल मीडिया के जरिए भड़काने की आशंका

editor
  • Awaaz Desk
  • April 14, 2026 08:04 AM
Big news: Workers' anger flared for the second consecutive day in Noida! Police resorted to lathicharge after stone-pelting, with social media suspected of incitement.

नई दिल्ली। यूपी के नोएडा में हालात सुधरने के नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी श्रमिकों में गुस्सा देखने को मिला। गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा हो गए। उन्होंने पत्थरबाजी की है। हालात को काबू में करने के लिए यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फेज 2 के सेक्टर 80 इलाके में सुबह नौ बजे पथराव किया गया था। यहां पथराव करने वालों पर लाठीचार्ज किया गया, तब भीड़ हटी। बताया जा रहा है कि गुरु अमरदास इंटरनेशनल कंपनी में यह पथराव हुआ था। 
नोएडा फेज 2 में अराजकता का माहौल है। लोग चोरी छिपे अराजकता फैला रहे हैं। वहीं सब-इंस्पेक्टर माता प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके हैं। जो लोग घरों की साफ-सफाई का काम करते हैं, वे अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। हमने उनसे बात की तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से मुझे भी चोटें आईं। कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी। गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह कहती हैं कि हमें यह समझना होगा कि एक संगठित समूह है जो श्रमिकों को उकसा रहा है और सुनियोजित तरीके से इस मामले को आगे बढ़ा रहा है। पिछले कुछ दिनों में महज कई फर्जी ट्विटर हैंडल और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि कोई व्यक्ति किसी कॉल सेंटर का संचालन कर रहा है या तकनीक का इस्तेमाल करके उन्हें सुनियोजित ढंग से भड़का रहा है।

 


संबंधित आलेख: