• Home
  • News
  • Bihar: Chief Minister Nitish Kumar gave a big gift to Asha and Mamta workers! Honorarium amount will be increased

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा तोहफा! मानदेय राशि में होगी बढ़ोतरी

editor
  • Awaaz Desk
  • July 30, 2025 04:07 PM
Bihar: Chief Minister Nitish Kumar gave a big gift to Asha and Mamta workers! Honorarium amount will be increased

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जहां सियासत गरमाई हुई है, वहीं नीतीश सरकार बड़े-बड़े फैसले ले रही है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का फैसला किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हम लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। सीएम नीतीश ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।


संबंधित आलेख: