• Home
  • News
  • Bihar: Chirag Paswan targeted Nitish government! Said- I am sad that I am supporting such a government...

बिहारः नीतीश सरकार पर चिराग पासवान ने साधा निशाना! बोले- मुझे दुख है मैं ऐसी सरकार को समर्थन कर रहा हूं...

editor
  • Awaaz Desk
  • July 26, 2025 11:07 AM
Bihar: Chirag Paswan targeted Nitish government! Said- I am sad that I am supporting such a government...

पटना। बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर जहां विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं, वहीं अब केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी प्रदेश की नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला सी बन गई है। प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसी घटनाएं कम क्यों नहीं हो रही हैं? बिहार में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। केन्द्रीय मंत्री पासवान यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अब तो ऐसा लग रहा है कि प्रशासन इन घटनाओं को रोक पाने में नाकामयाब हो गया है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनका दर्द समझना होगा। प्रशासन या तो लीपा पोती में लगा हुआ है या तो कंट्रोल कर पाना इनके बस में नहीं है। चिराग पासवान ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। यहां बिहारी सुरक्षित नहीं है। जरूरत है कि सरकार समय रहते चेत जाए। बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों में हत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


संबंधित आलेख: