• Home
  • News
  • Bihar: Fearlessness crossed all limits! Deputy CM gets death threat, message says- I will shoot you within 24 hours...

बिहारः बेखौफी की हदें पार! डिप्टी सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- 24 घंटे के अंदर गोली मार दूंगा...

editor
  • Awaaz Desk
  • July 27, 2025 04:07 PM
Bihar: Fearlessness crossed all limits! Deputy CM gets death threat, message says- I will shoot you within 24 hours...

पटना। बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां बेलगाम अपराधियों ने बेखौफी की हदें पार कर दी हैं। खबरों के मुताबिक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। बताया जा रहा है कि ये धमकी मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी गई। दरअसल सम्राट चौधरी के एक समर्थक के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं। डिप्टी सीएम के लिए जान से मारने के धमकी से जुड़ा संदेश मिलने के बाद समर्थक ने पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस की ओर से इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बता दें कि बिहार में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं ने जोर पकड़ा हैए जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ताजा मामला उपमुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी का है, जिसने सनसनी फैला दी है। वहीं इस मामले में अब सियासत भी गरमाती हुई नजर आ रही है।


संबंधित आलेख: