• Home
  • News
  • Bihar: Home Minister Amit Shah interacts with party workers, says BJP's strength lies at the booth level, the basis of election victory

बिहारः गृहमंत्री अमित शाह का कार्यकर्ताओं से संवाद! बोले- बीजेपी की ताकत बूथ स्तर पर, चुनाव जीत का आधार

editor
  • Awaaz Desk
  • September 27, 2025 11:09 AM
Bihar: Home Minister Amit Shah interacts with party workers, says BJP's strength lies at the booth level, the basis of election victory

पटना। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। आज शनिवार को वह समस्तीपुर और अररिया पहुंचे। पटना से निकलने के बाद पहले वह समस्तीपुर पहुंचे। यहां सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर जिले के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद वह अररिया पहुंचे। यहां पर फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां पर पहले पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका भाजपा कोर कमेटी के नेताओं और लगभग पांच हजार पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव के मौसम में हमलोगों ने आम सभा रखने की जगह कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है। क्योंकि सभी पार्टियों में एक भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका चुनाव जीतने का आधार कार्यकर्ता होता है। बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमलोग चुनाव जीतते हैं। हमारे यहां नेता थोपे नहीं जाते हैं, वह नीचे लेवल तक आते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में फिर से दो तिहाई बहुमत के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। कहा कि 24 साल में एक भी दिन ऐसा नहीं है जब पीएम मोदी ने छुट्टी ली हो। वह 24 घंटे देश सेवा में लगे रहे हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो गर्मी पड़ने पर विदेश चले जाते हैं। शाह ने कहा कि बिहार में भाजपा जितनी मजबूत होगी, उतना ही एनडीए मजबूत होगा। एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही सुरक्षित होगा। बिहार जितना मजबूत होगा, उतना ही भारत भी मजबूत भी होगा। कुछ दिन पहले राहुल बाबा यहां आए थे। एक यात्रा निकाली थी। उन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाली थी। आप बताइए क्या घुसपैठियों का हमारे वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए क्या? घुसपैठियों को सरकारी योजना का लाभ मिलना चाहिए। राहुल गांधी बिहार के युवाओं और गरीबों की चिंता नहीं करते हैं। बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की चिंता करते हैं। 


संबंधित आलेख: