• Home
  • News
  • Birla Vidya Mandir's 79th anniversary: ​​Alumnus Pramod Pathak became the chief guest, meritorious students were honored.

बिरला विद्या मंदिर का 79वां वार्षिकोत्सव: पूर्व छात्र प्रमोद पाठक बने मुख्य अतिथि, मेधावियों का हुआ सम्मान

editor
  • Kanchan Verma
  • November 02, 2026 05:11 AM
Birla Vidya Mandir's 79th anniversary: ​​Alumnus Pramod Pathak became the chief guest, meritorious students were honored.

 

नैनीताल
बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल ने अपना 79वां वार्षिक उत्सव बडे ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया। इस गरिमामयी समारोह में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और निर्देशक तथा विद्यालय के ही एक पूर्व मेधावी छात्र  प्रमोद पाठक मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत विद्यालय की एनसीसी विंग द्वारा मुख्य अतिथि को एक भव्य 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान करके की गई। इसके तुरंत बाद प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अपने विस्तृत संबोधन मे उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान अकादमिक उपलब्धियों, खेलकुद प्रतियोगिताओं और विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियो मे छात्रों व शिक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और विद्यालय की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, और देश भर मे ऊँचाइयों को छू रहा है. इसके बाद, मुख्य अतिथि प्रमोद पाठक ने अपने विद्यालय के पुराने दिनो की सुनहरी यादों को ताजा किया। उन्होंने वि‌द्यालय और अध्यापकों के प्रति अपना अगाध आभार व्यक्त किया, जिसकी बदौलत आज वे अपने करियर मे इस मुकाम पर सफलता हासिल कर पाए हैं। उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे तमाम विकास कार्यों और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया पर गहरी प्रसन्नता जाहिर की।

इसके बाद आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियो ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इनमे मास पी.टी., ताइक्वांडो, म्यूजिकल ड्रिल और शानदार बैंड प्रदर्शन शामिल रहे। विद्यालय में वर्ष भर चलने वाली अकादमिक, खेलकुद प्रतियोगिताओं और विभिन्न सह- शैक्षणिक गतिविधियो के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदनों को विजेता ट्राफी भी प्रदान की गयी. जूनियर स्कूल से पटेल सदन और सीनियर स्कूल टैगोर सदन ने वर्ष 2026-27 की विजेता ट्राफी हासिल की. इसके पश्चात बोर्ड परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह के अगले चरण में, मुख्य अतिथि ने विद्यालय के विभिन्न विभागो के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, भाषा, मनोविज्ञान और शिल्प प्रदर्शनी का फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों और उपस्थित अभिभावकों ने छात्रों दवारा बनाए गए शानदार मॉडलों, ज्ञानवर्धक चार्टी और रचनात्मक इंस्टॉलेशन का निरीक्षण किया और उनकी प्रशंसा की।

इसके पश्चात् रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. मंच पर एक के बाद एक कई बेहतरीन प्रस्तुतिया दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत एक बेहद कर्णप्रिय और शांत वातावरण तैयार करने वाली 'वंदना' के साथ हुई। इसके बाद, ऑर्केस्ट्रा की स्वरलहरियो ने संगीत का एक अद्भुत समा बांध दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हिंदी और अंग्रेजी के नाटकों ने अपने गंभीर और गहरे संदेश से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। अंत में, समूह नृत्यों की ऊर्जावान और लयबद्ध प्रस्तुति ने एकता, संस्कृति और कलात्मक प्रतिभा का एक अनूठा रंग बिखेरा । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान ही, परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपने संबोधन में अभिभावकों का निरंतर सहयोग और विश्वास बनाए रखने के लिए आभार जताया, साथ ही अपने अत्यंत व्यस्त व्यावसायिक कार्यक्रम से समय निकालकर इस वार्षिक उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि प्रमोद पाठक का विशेष धन्यवाद किया। वार्षिकोत्सव समारोह में वित्त प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता, राकेश मोलाशी, पृथ्वीराज सिंह किरौला, लीला सिंह बिष्ट, केदार सिंह गड़िया, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे.


संबंधित आलेख: