• Home
  • News
  • Birth Anniversary of Maharana Pratap, the Immortal Symbol of Valor: PM Modi and CM Dhami Pay Heartfelt Tributes

वीरता के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती: पीएम मोदी और सीएम धामी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

editor
  • Tapas Vishwas
  • May 09, 2026 07:05 AM
Birth Anniversary of Maharana Pratap, the Immortal Symbol of Valor: PM Modi and CM Dhami Pay Heartfelt Tributes

अदम्य साहस, स्वाभिमान और वीरता के पर्याय रहे मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित देश के दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने लिखा, "देश के महान योद्धा और वीरता एवं पराक्रम के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि के सम्मान, गरिमा और गौरव की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट आत्मसम्मान की गाथाएं आने वाले युगों तक देशवासियों के हृदयों में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित करती रहेंगी। प्रधानमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराणा प्रताप की वीरता को याद किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप द्वारा किया गया संघर्ष इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग और बलिदान हर भारतीय को राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत करता है। मेवाड़ की माटी के इस लाल ने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने के बजाय घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन कभी अपना मस्तक नहीं झुकने दिया। आज उनकी जयंती पर देश के विभिन्न हिस्सों में सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के जरिए उनके जीवन मूल्यों को याद किया जा रहा है। उनकी गौरवगाथा आज भी प्रत्येक भारतीय में स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव जगाती है।


संबंधित आलेख: