• Home
  • News
  • BJP leaders create ruckus while being drunk! Police reprimanded

नशे में टल्ली होकर भाजपा नेत्रियों का हंगामा! पुलिस ने लगाई फटकार

editor
  • Tapas Vishwas
  • January 13, 2024 01:01 PM
BJP leaders create ruckus while being drunk! Police reprimanded

सत्ता के नशे में चूर भाजपा के नेताओं के कारनामे तो आप कई बार देख और सुन चुके होंगे,लेकिन यहां तो भाजपा की महिला नेत्रियों ने ही हद कर दी। सत्ता के नशे के साथ ही शराब के नशे में धुत्त होकर महिला नेत्रियों ने पहले तो जमकर हंगामा काटा। उसके बाद विरोध करने वाले स्थानीय लोगों के साथ भी भाजपा नेत्रियों ने जमकर अपनी हनक दिखाई और नशे में धुत होकर हंगामा शुरु कर दिया। तो बताते हैं अनुशासन और मर्यादित भाजपा पार्टी की महिला शक्ति की नशे में धुत होकर हंगामा करने की ये पूरी घटना। दो दिन पूर्व जहां सूबे के मुख्यमंत्री महिला शक्ति और नारी वंदन कार्यक्रम में शिरकत करने रुद्रपुर पहुंचे थे जहां सीएम ने नारी शक्ति और नारी वंदन पर महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये, लेकिन भाजपा की ही महिला मोर्चा की महिलाओं ने जिस तरह से नारी शक्ति का प्रदर्शन कर पार्टी की रीति नीति की जमकर धज्जियां उडाई है वो बेहद ही शर्मनाक है। 

दरअसल पूरा मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप का है जहां बीते रात कैम्प थाना क्षेत्र में कार सवार अपने मित्रों के साथ महिला नेत्रियां शराब का सेवन कर रही थी, स्थानीय निवासियों के एतराज पर जमकर दोनों भाजपा नेत्रियों ने अपना आपा खो दिया और जमकर हंगामा शुरु कर दिया। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। साथ ही थाने में दोनों के खिलाफ कार्रवाई को हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों भाजपा नेत्रियों को थाने लाकर उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए भविष्य में इसका पुर्नावृति न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्राजिट कैम्प की एक कालोनी में सड़क किनारे कार खड़ी कर भाजपा की दो नेत्रियां जिनमें एक भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी तो वहीं दूसरी भाजपा की निवर्तमान पार्षद बताई जा रही है अपने मित्रों के साथ कार में शराब पी रही थीं। स्थानीय लोगों ने जब कालोनी के मार्ग पर उन्हें ऐसा करते देखा तो उन्होंने एतराज व्यक्त किया। जिस पर दोनों' नेत्रियां लोगों से से उलझ गई और उन्हें धमकियां देने लगीं। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। नेत्रियों के इस व्यवहार को देखकर लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दे दी। कालोनी के साथ ही क्षेत्र के दर्जनों लोग भी थाने आ पहुंचे और उन्होंने दोनों भाजपा नेत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपी भाजपा नेत्रियों को थाने ले आई जहां मामले की विस्तार से जानकारी ली गई। दोनों नेत्रियों से शराब की दुर्गन्ध आने पर पुलिस ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में इसकी पुर्नावृत्ति न करने सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। रोषित लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि ऐसी टनाओं से न सिर्फ भाजपा वरन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नारी वंदन अभियान छवि भी प्रभावित होती है। ऐसी नेत्रियों के खिलाफ पार्टी को भी स्पष्टीकरण ने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। वही इस प्रकरण का एक वीडियो अब सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 


 


संबंधित आलेख: