• Home
  • News
  • BJP leaders in Ranchi listened to 'Mann Ki Baat' with enthusiasm and described PM Modi's address as highly inspiring.

रांची में बीजेपी नेताओं ने उत्साह के साथ सुना 'मन की बात', पीएम मोदी के संबोधन को बताया बेहद प्रेरणादायक

editor
  • Tapas Vishwas
  • July 26, 2026 01:07 PM
BJP leaders in Ranchi listened to 'Mann Ki Baat' with enthusiasm and described PM Modi's address as highly inspiring.

रांची। जुलाई के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का प्रसारण किया गया। रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर पीएम मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम के समापन के बाद बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी के इस संबोधन को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह कार्यक्रम देश के उन अनसुने नायकों को सामने लाने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है, जो निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं। 'मन की बात' सुनने के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी का यह संबोधन कोई राजनीतिक मंच नहीं है, फिर भी इसकी ऐतिहासिक सफलता का कारण इसमें देश के 'हिडन हीरोज' (छिपे हुए नायकों) की कहानियों को सामने लाना है।

वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के शौर्य से लेकर पर्यावरण संरक्षण के जन-आंदोलन तक, पीएम मोदी का हर एक शब्द युवाओं और देशवासियों में नया जोश भर देता है। कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों और बहादुर योद्धाओं के शौर्य को नमन किया। मानसून के आगमन के साथ ही उन्होंने देशवासियों से बारिश के पानी का अधिकतम संरक्षण करने की भावुक अपील की।  गुजरात के अहमदाबाद में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान और उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने की ऐतिहासिक पहल की सराहना की। प्राइवेट सेक्टर द्वारा 'विक्रम-01' के सफल प्रक्षेपण को देश के लिए गर्व का पल बताया। साथ ही इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में देश के युवाओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।  कश्मीर के श्रीनगर में गुलाम हसन और उनकी बहू द्वारा बनाए जा रहे इको-फ्रेंडली मैट तथा उत्तर प्रदेश की महिलाओं द्वारा हर्बल टी बिजनेस से आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की विशेष चर्चा की।  बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्लास्टिक कचरे (वेस्ट प्लास्टिक) से स्कूलों के लिए बेंच बनाए जाने के नवाचार की पीएम मोदी ने दिल खोलकर तारीफ की।  मणिपुर के डॉ. रोनाल्डो द्वारा जापान में एक नई गैलेक्सी की खोज करने और उसका नाम 'लोकतक झील' रखने का जिक्र करते हुए युवाओं को बड़ी ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी। पीएम मोदी ने आगामी गणेश उत्सव के दौरान मिट्टी (इको-फ्रेंडली) की मूर्तियों की ही स्थापना और पूजा करने का आग्रह दोहराया। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री अमर बाउरी, गणेश मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रवक्ता संदीप वर्मा, प्रवक्ता शोभा यादव, प्रवक्ता अशोक बड़ाइक समेत कई प्रदेश स्तरीय प्रवक्ता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संबंधित आलेख: