• Home
  • News
  • BJP MP workers filled with enthusiasm for campaigning in Bageshwar by-election.

बागेश्वर उप चुनाव में प्रचार के लिए उतरे भाजपा सांसद कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

editor
  • Yogesh Shaily
  • August 26, 2023 05:08 PM
 BJP MP workers filled with enthusiasm for campaigning in Bageshwar by-election.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की भारी मतों से जीत का दावा किया है। बागेश्वर चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए निकले भट्ट अल्मोड़ा के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए एक महाअभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वयं बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व विधायक स्व. चंदन राम दास की पत्नी  पार्वती दास को अपना उम्मीदवार बनाया है और बागेश्वर की जनता ने यह तय कर लिया है कि वह भाजपा उम्मीदवार को जिताकर ही दम लेंगे। भट्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी की जीत तय है क्योकि वहां की जनता ने मन बना लिया है की वह स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी को विजयी बनाएंगे। कहा की उनके पास जो रिपोर्ट आ रही है उसमे बीजेपी लगातार बढ़त बना रही है। भाजपा की जीत निश्चित है।


संबंधित आलेख: