• Home
  • News
  • BJP Springs into Action over the Nari Vandan Adhiniyam; Massive Rally in Dehradun—Human Chain Captures Everyone's Attention.

नारी वंदन अधिनियम को लेकर एक्शन में भाजपा, देहरादून में विशाल रैली,मानव श्रृंखला ने खींचा सबका ध्यान

editor
  • Tapas Vishwas
  • April 17, 2026 02:04 PM
BJP Springs into Action over the Nari Vandan Adhiniyam; Massive Rally in Dehradun—Human Chain Captures Everyone's Attention.

देहरादून। राजधानी देहरादून की सड़कें शनिवार को 'नारी शक्ति' के नारों से गुंजायमान रहीं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक व्यापक और भव्य जनजागरण अभियान चलाया। परेड ग्राउंड से शुरू हुए इस शक्ति प्रदर्शन में हजारों महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने पदयात्रा, स्कूटी रैली और मानव श्रृंखला के माध्यम से इस ऐतिहासिक कानून के प्रति अपना अटूट समर्थन दर्ज कराया।

भाजपा महानगर कार्यालय और परेड ग्राउंड से शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके नए संवैधानिक अधिकारों और इस अधिनियम से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक करना था। शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों से गुजरी स्कूटी रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इस कानून के महत्व को समझाया।कार्यक्रम के दौरान एक विशेष हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें न केवल महिलाएं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, इस अभियान का मकसद यह दिखाना है कि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विजन के साथ मजबूती से खड़ी है। हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अधिनियम को महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय बताया। कार्यक्रम में मौजूद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा, "देश की महिलाओं को लंबे समय से राजनीतिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता थी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी दिशा में मील का पत्थर है। अब महिलाएं केवल वोटर नहीं, बल्कि नीति-निर्धारक की भूमिका में होंगी।" वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से नई ऊंचाई पर ले जाएगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या नेगी ने बताया कि इस अभियान में स्वयं सहायता समूहों, युवतियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिस तरह उत्साह दिखाया, वह अद्भुत है। रैली में शामिल हजारों वाहनों और पदयात्रियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि समाज में इस अधिनियम को लेकर एक सकारात्मक लहर चल रही है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि इस कानून की जानकारी प्रदेश के हर घर तक पहुंचाई जाएगी।
 


संबंधित आलेख: