• Home
  • News
  • BJP workers celebrate in Mussoorie after BJP's resounding victory in Tripura, massive fireworks

त्रिपुरा में बीजेपी की शानदार जीत के बाद मसूरी में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे, जमकर की आतिशबाजी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 03, 2023 10:03 AM
BJP workers celebrate in Mussoorie after BJP's resounding victory in Tripura, massive fireworks

रिपोर्टर सुनील सोनकर, मसूरी।

मसूरी। त्रिपुरा में बीजेपी की शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत और भाजपा नेता मोहन पेटवाल के नेतृत्व में पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जोरदार जश्न मनाया। त्रिपुरा एवं नागालैंड के विधानसभा के चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली प्रचंड जीत को लेकर भाजपाइयों में खुशी है। भाजपाईयों ने पटाखे जलाए और एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेष रावत और भाजपा नेता मोहन पेटवाल  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूर्वाेत्तर राज्य की जनता ने कमल खिला कर देशवासियों को भगवा होली की बधाई पूरे देशवासियों को दे दिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की दिखावटी एवं बनावटी “भारत जोड़ो यात्रा” का जवाब नागालैंड एवं त्रिपुरा की जनता ने कमल खिला कर दे दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस द्वारा हाथ जोडो, पेर जोडो आदि यात्रा निकालेगे पर उससे कुछ होने वाला नही है। उन्होने कहा कि देष के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी लगातार देष के विकास के लिये काम कर रहे है भारत को पूरे विष्व में विष्व गुरू बनाये जाने को लेकर कार्य कर रहे है देष को स्वालबंभी बनाये जाने के साथ आम आदमी को मजबूत करने के लिये कई जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत कार्य किया जा रहा है। त्रिपुरा और नागालैंड में जीत के बाद अब भाजपाई 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज यह बड़ी जीत हासिल हुई है। देश की जनता को भाजपा से ही उम्मीद है और भाजपा सरकार पूरी तत्परता से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः एक बार भाजपा की सरकार बनाने का आगाज हो चुका है।


संबंधित आलेख: