• Home
  • News
  • Bloody Obsession in Gurugram: Deranged Father Poisons Wife and Four Children to Death, Attempts Suicide Himself

गुरुग्राम में खूनी जुनून: सनकी पिता ने पत्नी और 4 बच्चों को जहर देकर उतारा मौत के घाट, खुद भी जान देने की कोशिश

editor
  • Tapas Vishwas
  • May 03, 2026 06:05 AM
Bloody Obsession in Gurugram: Deranged Father Poisons Wife and Four Children to Death, Attempts Suicide Himself

गुरुग्राम। साइबर सिटी के वजीरपुर गांव में शनिवार देर रात एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ किराए के मकान में रहने वाले नाजिम नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। पाँचों की जान लेने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही घर से पाँच शव मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला नाजिम गुरुग्राम में सैलून चलाता था। वह अपनी 35 वर्षीय पत्नी और चार बच्चों (उम्र 14, 12, 10 और 8 साल) के साथ किराए पर रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार बेहद सामान्य दिखता था और किसी को अंदेशा भी नहीं था कि नाजिम इतना खौफनाक कदम उठा सकता है। रविवार सुबह जब घर से कोई हलचल नहीं हुई, तब मामले का खुलासा हुआ। कमरे के अंदर पत्नी और चारों बच्चों के शव पड़े थे, जबकि नाजिम लहूलुहान और बेसुध हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी नाजिम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे इस सामूहिक हत्याकांड की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस इस मामले की जाँच तीन मुख्य बिंदुओं पर कर रही है आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद या कोई गुप्त मानसिक तनाव। सैलून चलाने वाले नाजिम पर क्या कोई बड़ा कर्ज था या पति-पत्नी के बीच कोई अनबन चल रही थी, पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। पड़ोसियों का कहना है कि 8 से 14 साल तक के मासूम बच्चों की इस तरह हत्या ने पूरे गाँव को अंदर तक झकझोर दिया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है और मुरादाबाद में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
 


संबंधित आलेख: