बॉलीवुड ब्रेकिंग: जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन दुनियाभर में आफत बन चुका है। सारी सरकारें हाई अलर्ट मोड पर है। भारत मे बॉलीवुड के भी कई सितारे कोरोना की ज़द में आ चुके है। हाल ही में करीना कपूर ,नोरा फतेही कोरोना की चपेट में आई थी। अब जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल भी संक्रमित हो गए हैं।

जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि "तीन दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे भी कोरोना हो गया है और हम दोनों घर पर क्वारंटीन हैं। हम किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही टीकाकरण हो चुका है और बहुत हल्के लक्षण हैं। आप सभी अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रहिए।"