• Home
  • News
  • Bollywood: Manveer Chaudhary, a resident of Saharanpur, will be seen in the film world with Kajal Chauhan in the web series Danger Zone.

बॉलीवुड:सहारनपुर निवासी मनवीर चौधरी छाए फिल्मी दुनिया मे,वेब सीरीज डेंजर ज़ोन में काजल चौहान के साथ आएंगे नज़र

editor
  • Kanchan Verma
  • February 02, 2022 08:02 AM
Bollywood: Manveer Chaudhary, a resident of Saharanpur, will be seen in the film world with Kajal Chauhan in the web series Danger Zone.

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मनवीर चौधरी आज जाना माना चेहरा बन चुका है। अपने सपनों को लेकर मायानगरी मुंबई की राह पर निकला एक कलाकार आज अपनी मंजिल की ओर बढ़ने का हर संभव प्रयास कर रहा है। हम बात कर रहे हैं गंगोह क्षेत्र निवासी मनवीर चौधरी की। फिल्मों और धारावाहिकों के बाद अब वह एक वेब सीरीज में भी काम करने जा रहे हैं। उनकी वेब सीरीज का नाम डेंजर ज़ोन है।

मनवीर ने बताया कि जब वो डेंजर ज़ोन की शूटिंग कर रहे थे तब उन्हें बेहद अच्छा लगा,इस सीरीज में उनके साथ काजल चौहान बतौर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मनवीर आगे कहते है कि जिस तरह राहुल गोंड ने वेब सीरीज की शूटिंग की और उस दौरान सभी को उन्होंने सहज महसूस करवाया ऐसा बहुत कम निर्देशक करते गए। उन्होंने कहा ये मेरे उत्कृष्ट अनुभव रहा। उन्होंने बताया की डेंजर ज़ोन को अशोक जोशी ने प्रोड्यूस किया है उनके साथ काम करके अभिनय की कई और बारीकियों को सीखने का मौका मिला।


आपको बता दें सहारनपुर निवासी मनवीर पढ़ाई करने दिल्ली गए थे लेकिन वह रंगमंच व माडलिंग की ओर मुड़ गए। 2007 में उन्होंने एक मॉडल के रूप में खुद की पहचान बनाई,इसके बाद बालीवुड में अपना मुकाम बनाने का सपना पूरा करने मुंबई चले गए। उनके करियर की शुरुआत फ़िल्म मॉल रोड से हुई,हालांकि उनकी पहली रिलीज फ़िल्म अलबेला थी जो एक मराठी फिल्म थी। वर्ष 2013 में उनकी पहली फिल्म रांझणा आई। मनवीर बहुत अच्छा वॉइस ओवर भी कर लेते हैं।


 मनवीर ने इंटर तक अपनी पढ़ाई हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कालेज से की!  इसके बाद वह आगेे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए, जहा उन्होंने डीयू से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में ग्रेजुएशन किया।इसके बाद  वह रंगमंच व माडलिंग की तरफ बढ़ गए। उन्होंने दिल्ली में ही अस्मिता थियेटर से अरविंद गौर के निर्देशन में अभिनय की बारीकी को समझना आरंभ कर दिया।  माल रोड दिल्ली में मनवीर ने मुख्य भूमिका अदा की। मनवीर ने दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल किवदंतिया में भी काम किया। गत 29 जनवरी को उनकी फिल्म मास्साब रिलीज हुई जो प्राथमिक विद्यालयों की चरमराती व्यवस्था पर कटाक्ष है। मनवीर ने बताया कि इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी जीते। उन्होंने बताया कि हालीवुड की डब फिल्मों के लिए उन्‍होंने अपनी आवाज दी है। अब वह एक वेब सीरीज में भी काम करने की तैयारी में हैं। मनवीर ने बताया कि उसके पास हिन्दी व अन्य भाषा की कई फिल्में हैं। हाल ही में मनवीर की वेब सीरीज हिडन भी लोगो ने खूब पसंद की। विनोद खन्ना मनवीर के पसंदीदा कलाकार विनोद खन्‍ना और मधुबाला हैं।


संबंधित आलेख: