बॉलीवुड बवाल! सारा अली खान फिर घिरी लव जिहाद के मामले में,फ़िल्म अतरंगी रे के खिलाफ ट्वीटर पर छिड़ा वॉर,फ़िल्म बैन करने की उठी मांग
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर लव जिहाद के मामले में घिरती नज़र आ रही है। उनकी ओटीटी प्लेटफार्म पर नई रिलीज हुई फ़िल्म अतरंगी रे को ट्वीटर पर बॉयकॉट किया जा रहा है।
दरअसल 24 दिसम्बर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी सारा अली खान,अक्षय कुमार और धनुष स्टारकास्ट फ़िल्म अतरंगी रे पर लव जिहाद के आरोप लग रहे है। लोगो का कहना है कि अतरंगी रेँ के ज़रिए हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है और लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यूजर्स के बीच ट्वीटर वॉर शुरू हो चुका है। लोग अतरंगी रे के खिलाफ नेगेटिव रिएक्शन दे रहे है। फ़िल्म में अक्षय कुमार एक मुस्लिम युवक की भूमिका में नज़र आये है जबकि सारा अली खान एक हिन्दू लड़की के किरदार में है। इससे पहले भी सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ लव जिहाद के आरोपो में घिर गई थी। फ़िल्म अतरंगी रेँ में भी सारा हिन्दू लड़की रिंकू रघुवंशी और अक्षय कुमार मुस्लिम युवक सज्जाद अली की भूमिका में नज़र आये है। सारा अली खान डबल रोल में दिखाई गई है,रिंकू की माँ का किरदार भी सारा अली ने निभाया है जो सज्जाद अली से प्रेम करती थी। ये सब देख कई हिंदूवादी संगठनों ने फ़िल्म अतरंगी रेँ के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।
ट्वीटर पर भी लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे है। फ़िल्म को बैन करने की भी मांग उठाई जा रही है।

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड में हमेशा हिन्दू धर्म को निशाना बनाया जाता है और कई मौकों पर इसे बदनाम किया जाता है। क्योंकि हम शांति के साथ इतने सालों से ये बर्दाश्त कर रहे हैं। इसलिए वो हमें नम्र और कमजोर समझने लगे हैं, और जो भी वो चाहें वो कर सकते हैं। इसी के साथ यूजर ने कई सारे न्यूज पेपर की कटिंग भी लगाई।
