बॉलीवुड/क्रिकेट:अनुष्का शर्मा बनी महिला क्रिकेट कप्तान! लोगो का फूटा गुस्सा!लेकिन क्यो? जानिए खबर के लिंक में
बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अब क्रिकेटर बनने चली है। क्रिकेट के मैदान में अनुष्का गेंदबाजी और बल्ला चलाती नज़र आएंगी। लेकिन सोशल मीडिया में उनके क्रिकेटर बनने पर अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है कही कोई गुस्से में है तो कोई अनुष्का का वेलकम भी कर रहा है।

दरअसल अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस का फर्स्ट लुक टीजर साझा किया। नेटफ्लिक्स फिल्म के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "यह वास्तव में एक खास फिल्म है क्योंकि यह अनिवार्य रूप से जबरदस्त बलिदान की कहानी है।" चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। टीजर में दिखाया गया है कि वह अपनी टीम को खाली स्टैंड के साथ क्रिकेट के मैदान में ले जा रही है और जैसा कि वह एक वादा करती है - “आज, आप हमें देखें। कल तुम हमारे नाम याद रखोगे।"

अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा: “चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और समय से प्रेरित है और यह महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली होगी। ऐसे समय में जब झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला किया, तब महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल था। यह फिल्म कई उदाहरणों की एक नाटकीय रीटेलिंग है जिसने उनके जीवन और महिला क्रिकेट को भी आकार दिया। ”

अनुष्का की इस फ़िल्म का ट्रीजर नेटफ्लिक्स पर जारी हुआ तो ट्रोलर्स ने नेटफ्लिक्स सहित अनुष्का शर्मा को भी आड़े हाथों लिया और टैग करते हुए लिखा कि शर्म करो कम से कम झूलन गोस्वामी को तो टैग कर देते। वही कुछ कहते नज़र आये कि अनुष्का कही से भी झूलन जैसी नही दिखती।

आपको बता दें कि झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए के सभी प्रारूपों टेस्ट ,एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी में खेल चुकी है। झूलन गोस्वामी एक हरफनमौला खिलाड़ी रही है झूलन घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए खेलती थी,। झूलन गोस्वामी महिला क्रिकेटरों में दुनिया की सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली वनडे गेंदबाज़ हैं।

झूलन गोस्वामी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर रह चुकी हैं। उन्होंने सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। वह महिला क्रिकेट टीम की दमदार गेंदबाज हैं। झूलन मिताली राज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 से ज्यादा ओवरों लेने वाली दुनिया की इकलौती गेंदबाज होने का भी खिताब झूलन गोस्वामी के नाम है।इतना ही नहीं महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी झूलन गोस्वामी ही हैं। उन्होंने कुल 333 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं।