• Home
  • News
  • Braking: Poisonous gas leaked here, 6 people died of suffocation, condition of more than 25 critical

ब्रेकिंग:यहाँ ज़हरीली गैस हुई लीक,दम घुटने से 6 लोगो की मौत,25 से ज़्यादा की हालत गम्भीर

editor
  • Kanchan Verma
  • January 06, 2022 02:01 AM
Braking: Poisonous gas leaked here, 6 people died of suffocation, condition of more than 25 critical

गुरुवार की सुबह सुबह गुजरात के सूरत में एक बड़ा हादसा हो गया है। सचिन इलाक़े में स्थित विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के पास टैंकर से ज़हरीली गैस का रिसाव होने से मिल के 6 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि 25 से ज्य़ादा लोग गंभीर हालत में हैं,उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद यहां अलर्ट जारी कर दिया है, इस क्षेत्र में फिलहाल किसी को जाने की परमिशन नही है। रेस्क्यू के किये केवल दमकल कर्मियों को ही जाने की इजाजत है।

 जानकारी के मुताबिक मिल के पास स्थित नाले में अज्ञात टैंकर चालक ज़हरीला केमिकल नाले में डाल रहा था. इस दौरान उसमें से एक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा. इसके चलते पास ही में स्थित प्रिंटिंग मिल के कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए.घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई है.


संबंधित आलेख: