• Home
  • News
  • BREAKING: After the Kanpur residence of perfume trader Piyush Jain, now the raid on the house built in Kannauj! More than 284 crore cash recovered so far

ब्रेकिंग:इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानुपर आवास के बाद अब कन्नौज में बने घर पर पड़ी रेड!अब तक 284 करोड़ कैश से ज़्यादा बरामद

editor
  • Kanchan Verma
  • December 27, 2021 06:12 AM
BREAKING: After the Kanpur residence of perfume trader Piyush Jain, now the raid on the house built in Kannauj! More than 284 crore cash recovered so far

बॉलीवुड की फ़िल्म रेड में आपने अजय देवगन को एक नेता के घर से करोड़ो रूपये जेवर और तमाम बहुमूल्य चीजे रेड में पकड़ते हुए देखा होगा। ये फ़िल्म रियल स्टोरी पर आधारित फिल्म थी। ऐसी ही एक और रेड इत्र व्यापारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज के घर में पड़ी है। इस रेड में इतने नोट मिले है कि देखकर ही होश उड़ जाए। सूत्रों के मुताबिक, पीयूष जैन के कन्नौज में 3 घर हैं. वहां से करीब 107 करोड़ रुपये कैश और मिला है. अब तक कुल 284 करोड़ रुपये कैश बरामद होने की जानकारी है।
जीएसटी की विजिलेंस टीम पिछले 65 घण्टो से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। टीम के सदस्यों और अधिकारियों की नींद भी उड़ चुकी है। एक पल को भी विजिलेंस टीम आंख नही झपक पा रही है। विजिलेंस टीम पहले पीयूष जैन के कानपुर स्थित घर मे पहुंची थी,उसके बाद कन्नौज में स्थित पीयूष के घर पर टीम ने खजाने की तलाश की। पैसे गिनने के लिए एसबीआई के अधिकारी बुलाये गए हैं।बड़ी मात्रा में सोना और चांदी बरामद किए गए।चंदन का तेल, जो इत्र बनाने के काम आता है वो भी बड़ी मात्रा में मिला है. यही नहीं करोड़ो की संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
अपने ही घर मे पीयूष जैन और उनके परिवार वाले मेहमान बने एक कोने में खड़े है। तीन दिनों से बिना पुलिस की मर्जी कोई एक सुई के बराबर भी नही हिल सकता। इतना ही नही कोई किसी से इशारों में भी बात नही कर सकता। 
आपको बता दें इत्र कारोबारी पीयूष जैन की कंपनी ने पिछले महीने 'समाजवादी इत्र' लॉन्च किया था। खुद अखिलेश यादव ने सपा दफ्तर में ये इत्र लॉन्च किया था। इनकम टैक्स की टीम ने पीयूष जैन के बिजनेस से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, कानपुर में जीएसटी के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीयूष जैन को कर चोरी के आरोप में कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।पीयूष को आगे की कार्यवाही के लिए कानपुर से अहमदाबाद ले जाया जा सकता है।


संबंधित आलेख: