• Home
  • News
  • Breaking: BCCI President Sourav Ganguly came under the grip of Corona, admitted to Woodlands Hospital in Kolkata

ब्रेकिंग:बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली आये कोरोना की चपेट में,कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती

editor
  • Kanchan Verma
  • December 28, 2021 07:12 AM
Breaking: BCCI President Sourav Ganguly came under the grip of Corona, admitted to Woodlands Hospital in Kolkata

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना की चपेट में आ गए है।सौरव गांगुली फ़िलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है। बीसीसीआई सूत्र ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सौरव गांगुली की स्थिति अभी स्टेबल हैं और एहतियात के तौर पर उनको हॉस्पिटल में ही आइसोलेशन में रखा गया है।
आपको बता दें कि इसी साल सौरव गांगुली को हार्ट की दिक्कत हुई थी जिसके बाद उनके हार्ट में स्टंट डाले गए थे।जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें खास ध्यान रखने की सलाह दी थी।

सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। गांगुली को सोमवार रात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'सौरव स्टेबल हैं, इस साल की शुरुआत में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी तो इसीलिए एहतियात के तौर पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।'


संबंधित आलेख: