ब्रेकिंग: बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर लगाया सरकारी भर्ती में धांधली का आरोप ,कहा पैसे लेकर दी गयी भर्ती, सबूत है मेरे पास
अपनी ही पार्टी पर बीजेपी विधायक ने सरकारी नौकरियों में धांधली करने का आरोप लगाया है जिसके बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है। ये विधायक गोवा के बाबुश मॉन्सरेट है जिन्होंने कहा है कि सरकारी भर्तियों में जमकर धांधली की जा रही है।
गोवा के पणजी से विधायक बाबुश मॉन्सरेट उर्फ अतानासियो ने आरोप लगाया कि गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अधिकांश नौकरियां वालपोई विधानसभा क्षेत्र के लोगो को ही दी जा रही है,जो कि स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे का विधानसभा क्षेत्र है।

इन आरोपों पर विश्वजीत ने कहा कि ये सरासर झूठ है जो नाम सामने आए है वो बिना किसी हस्ताक्षर के है,और गलत है।इस मामले में बाबुश से बात हुई है उन्हें बताया है कि ये सूची गलत है और वो भी इस बात से सहमत हुए है,साथ उन्होंने ये भी कहा कि सूची में गोवा मेडिकल कॉलेज का नाम ही नही है,इसीलिए ये आरोप निराधार है।
आपको बता दें कि इससे पहले बाबुश मॉन्सरेट ने अपनी ही पार्टी के विधायक एंटोनियो फर्नांडिस और फ्रांसिस्को सिल्विरा के साथ गोवा में मुलाकात की थी। गोवा मेडिकल कॉलेज से बाहर निकलते हुए उन्होंने पत्रकारों से बात की और कहा कि सरकारी नौकरियों में योग्यता पर ध्यान देना चाहिए और ये सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र के लोगो को नही दिया जा सकता,गोवा मेडिकल कॉलेज कोई प्राइवेट कंपनी नही है हम एक पार्टी के ज़रूर है लेकिन हम इस बकवास को बर्दाश्त नही करेंगे।बाबुश ने गोवा के पीडब्ल्यूडी मंत्री पर इंजीनियरिंग भर्ती पर भी धांधली के आरोप लगाए और कहा कि मैं सीधे तौर पर आरोप लगा रहा हूँ कि पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लोगो के नाम चुनने के लिए उनसे पैसे लिए है। मेरे पास कई सबूत है। मंत्री ने सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले लोगो को नौकरी दी। उन्होंने ये भी कहा कि लोगो ने नौकरी के लिए 25 लाख रुपये तक दिए है।