• Home
  • News
  • BREAKING: Even after withdrawing the agriculture law, the farmers' movement did not extinguish the fire, now the farmers made this demand, who told BJP's team B? Click on the link

ब्रेकिंग:कृषि कानून वापस लेने के बाद भी किसान आंदोलन की आग नही बुझी,अब किसानों ने की ये मांग,किसे बताया बीजेपी की टीम बी?लिंक पर क्लिक करें

editor
  • Kanchan Verma
  • November 25, 2021 02:11 PM
BREAKING: Even after withdrawing the agriculture law, the farmers' movement did not extinguish the fire, now the farmers made this demand, who told BJP's team B? Click on the link

पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस भी ले लिया लेकिन किसान यूनियन अब भी संतुष्ट नही है। जी हाँ ! भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने  आज हैदराबाद में किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि केंद्र सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का कानून भी बनाना होगा,जब तक किसानों की मांगों को पूरा नही किया जाएगा तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। सरकार एमएसपी पर बात नहीं करना चाहती है, हमने चार दिन पहले इस मुद्दे को लेकर सरकार को चिट्ठी लिखी थी लेकिन अब तक इसका कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने आगे ये भी कहा कि एमएसपी पर कानून बनने से पूरे देश के किसानों को फायदा होगा।

वही राकेश टिकैत ने ओवैसी को भी लगे हाथों घेरा और कहा कि ओवैसी बीजेपी की टीम-बी है। किसान नेता राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए ही कह डाला कि वो देश में बीजेपी को सबसे बड़ी मदद करता है, उसको यहीं बांधकर रखो, कहीं जाने मत दो।

आपको बता दें कि कृषि कानून वापस लेने के बाद भी किसान आंदोलन थमा नही है। किसानों का कहना है कि सरकार ने हमारी तीनों कृषि कानूनों वापसी की मांग को तो मान लिया है लेकिन हमारी जो अन्य मांगे हैं उनके लिए हम सरकार को चिट्ठी लिख चुके हैं उसका अब तक कोई जवाब नही दिया,हमारी मांगो में सरकार हमे एमएसपी की गारंटी के कानून पर आश्वासन दे,कमेटी बनायी जाए औऱ लागू किया जाए,किसान आंदोलन के दौरान हुए किसानों पर मुकदमों को वापस लिया जाए। हमारी मांगो को सरकार जल्द से जल्द माने, ताकि हम अपने घरों का रुख कर सकें।


संबंधित आलेख: