• Home
  • News
  • Breaking: Just before the birth anniversary of Shaheed Bhagat Singh, PM Narendra Modi made a big announcement! The demand of the people of Chandigarh, Punjab and Haryana will be fulfilled

ब्रेकिंग:शहीद भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने की बड़ी घोषणा!चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लोगो की मांग होगी पूरी

editor
  • Kanchan Verma
  • September 25, 2022 09:09 AM
Breaking: Just before the birth anniversary of Shaheed Bhagat Singh, PM Narendra Modi made a big announcement! The demand of the people of Chandigarh, Punjab and Haryana will be fulfilled

28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती है इस मौके से पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।पीएम मोदी की पहल पर अब चंडीगढ़ हवाईअड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।


पीएम मोदी ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लोगो को बधाई देते हुए कहा है कि लंबे समय से प्रतीक्षा हो रही थी कि शहीद भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ हवाईअड्डे का नाम रखा जाए,ये इंतज़ार अब खत्म होगा।


आपको बता दें कि सरदार भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को हुआ था. पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब के बांगा गांव में भगत सिंह ने जन्म लिया. उनका परिवार पहले से ही आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ अपनी ओर से जुटा हुआ था, बाद में भगत सिंह भी इसी राह पर चल पड़े. 

काफी कम उम्र में ही भगत सिंह ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया था. फिर चाहे दिल्ली की असेंबली में बम फेंकना हो, जेल में रहकर भूख हड़ताल करनी हो या फिर ब्रिटिश शासन के एक पुलिस अफसर से बदला लेने की घटना हो. 

भगत सिंह ने जेल में जाने के बाद काफी पढ़ाई की, किताबें पढ़ी, लेख लिखे, उनके कई लेख आज भी चर्चित हैं और युवाओं में उनका क्रेज़ है. सिर्फ 24 साल की उम्र में भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 को फांसी दे दी गई थी.


संबंधित आलेख: