ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया DRG के जवानों पर हमला!11 जवान हुए शहीद!सड़क पर बिछाई थी लैंडमाइन,धमाका इतना भयंकर था कि सड़क में हो गया कई फुट गहरा गड्ढा!नक्सलियों के कायराना हमले पर चारो तरफ रोष
छतीसगढ़ के दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है यहां घात लगाए नक्सलियों ने DRG डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवानों पर आईईडी से हमला बोल दिया जिसमें 11 जवान शहीद हो गए।
बताया जा रहा है कि शहीद हुए जवानों में एक ड्राइवर और दस DRG के जवान थे। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने रास्ते मे सड़क के बीचोबीच लैंडमाइन बिछाकर हमला किया। बताया जा रहा कि धमाका इतना जबरदस्त था कि सड़क पर कई फुट गहरा गड्ढा हो गया और जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के मुताबिक कल 25 अप्रैल को DRG के जवान ऑपरेशन पर निकले थे लौटते समय उनपर ये हमला किया गया था,यानी नक्सलियों को ये पता था कि इस दिन इसी रास्ते से जवानों का वाहन गुजरेगा।
हमले में शहीद जवानों को लेकर तमाम नेताओ ने भी शोक व्यक्त किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ट्वीट किया- दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए कायरतापूर्ण हमले से क्षुब्ध हूं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है. राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.
- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत पर गहरा शोक जाहिर किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नक्सलियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. केंद्र और राज्य समन्वय पूर्वक नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है.
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले को लेकर कहा कि यह दुखद है. जो जवान शहीद हुए हैं, उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे.
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में हमारे जवान शहीद हो गए. नक्सलियों की यह कायराना हरकत बेहद परेशान करने वाली है. नक्सलवाद को कुचलने के लिए सभी सरकारों को तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है. शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे!
आपको बता दें कि इस हमले में प्रधान आरक्षक जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम, जगदीश कवासी शहीद हो गए. वहीं निजी वाहन का चालक धनीराम यादव की भी इस हमले में जान चली गई.