• Home
  • News
  • Breaking News: Panic erupts following open firing in Dibdiba! Bike-borne assailants rained bullets on a young man in front of a liquor shop.

बड़ी खबरः डिबडिबा में खुलेआम फायरिंग से मचा हड़कंप! शराब की दुकान के सामने बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर बरसाईं गोलियां

editor
  • Awaaz Desk
  • October 08, 2026 11:10 AM
 Breaking News: Panic erupts following open firing in Dibdiba! Bike-borne assailants rained bullets on a young man in front of a liquor shop.

बिलासपुर। यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर से सटे रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां गुरुवार को आपसी रंजिश के चलते दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बाइक सवार तीन हमलावरों ने संदीप सिंह उर्फ सन्नी उर्फ सनिया ठाकुर को गोली मार दी। गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि संदीप अपनी बेटी की दवाई लेकर पैदल घर लौट रहा था, इसी दौरान शराब की दुकान के पास उसे निशाना बनाया गया। मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि संदीप की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी और इसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। डिबडिबा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। खुलेआम बाइक सवार हमलावरों द्वारा युवक पर फायरिंग किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


संबंधित आलेख: