• Home
  • News
  • Breaking News: Woman's murder in Hatigaon sparks sensation! Foul smell leads to discovery; police searching for husband.

बड़ी खबरः हाटीगांव में महिला की हत्या से सनसनी! दुर्गंध से खुला राज, पति की तलाश में पुलिस

editor
  • Awaaz Desk
  • September 07, 2026 08:09 AM
Breaking News: Woman's murder in Hatigaon sparks sensation! Foul smell leads to discovery; police searching for husband.

नई दिल्ली। गुवाहाटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां हाटीगांव इलाके के बसिष्ठपुर बाइलेन में एक महिला की बेहद बेरहमी से हत्या की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मृतका की पहचान नूनमती की रहने वाली रिया तालुकदार के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने ही उसकी हत्या की है। रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका केवल एक भाई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब 8 बजे घर से निकल गया था। मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को मंगलवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो महिला की हत्या की भयावह जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। आरोप है कि हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और उसे काले पॉलीथीन बैग में रखकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया गया। इतना ही नहीं, महिला की उंगलियां भी काटे जाने की बात सामने आई है। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि हत्या शव बरामद होने से करीब 24 से 48 घंटे पहले की गई होगी। फिलहाल हत्या की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पति की भूमिका समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे आखिर क्या वजह थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पुलिस संदिग्ध पति की तलाश और घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।


संबंधित आलेख: