ब्रेकिंग:विदेश से भारत आये यात्रियों को अब रहना होगा 7 दिन अनिवार्य रूप से होम क्वारंटाइन,भारत सरकार ने जारी किए आदेश,आज से लागू
ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ता ही जा रहा है भारत सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठा रही है। अब विदेश से भारत आने वाले सभी यात्रियों को एक सप्ताह के अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। इन नियमो का पालन न करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिससे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण को रोका जा सके,इसीलिए होम क्वारंटाइन का नियम आज से ही लागू कर दिया गया है।
भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियमो के तहत विदेश से भारत आये यात्रियों को 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन होने के बाद आठवें दिन उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा,रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें कहीं आने-जाने की छूट प्रदान की जायेगी।आदेश में ये भी कहा गया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों को आठवें दिन की गई कोरोना जांच की रिपोर्ट को एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिससे संबंधित राज्य यात्री पर निगरानी रख सके। आदेश में ये भी कहा गया है कि अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो यात्री 7 दिन तक अपने स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे और लक्षणों की जांच करेंगे।पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर यात्री के सैंपल को जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा। वहीं पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इस नियम से छूट दी गई है। अगर बच्चों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं, तभी उनका टेस्ट किया जाएगा।
भारत ने कई देशों को एट रिस्क At risk की सूची में रखा है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर कोरोना जांच करानी होगी। एयरपोर्ट से बाहर जाने या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट लेने के लिए उन्हें कोरोना जांच की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। भारत सरकार के नए आदेशो का अनुपालन न करने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी