• Home
  • News
  • BREAKING: PM Modi had breakfast with MPs! Said - no one is bigger than the party and the organization, prepare for the elections with full dedication

ब्रेकिंगः प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों संग किया नाश्ता! बोले-पार्टी और संगठन से बड़कर कोई नहीं, पूर्ण मनोयोग से चुनाव की तैयारियों में जुटें

editor
  • Manoj Kumar
  • December 17, 2021 06:12 AM
BREAKING: PM Modi had breakfast with MPs! Said - no one is bigger than the party and the organization, prepare for the elections with full dedication

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक बार फिर सांसदों की क्लास ली। आज सुबह पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसदों को नाश्ते पर बुलाया और चुनावों पर चर्चा की। इस दौरान यूपी के करीब 36 सांसद प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों से दो टूक कहा कि पार्टी और संगठन से बड़ा कोई नहीं है और आगामी चुनावों की तैयारियों में पूर्ण मनोयोग से जुड़ें। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से उत्तर प्रदेश में पार्टी का फीडबैक भी लिया। साथ ही लखीमपुर किसान हिंसा का टेंपरचेर भी समझने की कोशिश की। बता दें कि मोदी इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों के सांसदों के साथ मुलाकात करते रहे हैं। हर बार संसद सत्र के दौरान अलग-अलग राज्यों के सांसदों से PM मिलते रहते हैं, लेकिन इस बार UP चुनाव से पहले उनकी राज्य के सांसदों से मुलाकात अहम है। वे इससे पहले पूर्वोत्तर, दक्षिणी राज्यों और मध्यप्रदेश के सांसदों से मुलाकात कर चुके हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में भाजपा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार यूपी के दौरे कर रहे हैं। यही नहीं उत्तराखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी पीएम मोदी लगातार फीडबैक ले रहे हैं। पिछले दिनों पीएम मोदी ने उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में सभा की थी। इस बीच जो फीडबैक मिला है उसके आधार पर सांसदों को भी मोदी ने चुनाव में जुट जाने का मंत्र दिया है। मोदी इन बैठकों में सांसदों को सरकार और पार्टी के कामों के अलावा जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।


संबंधित आलेख: