• Home
  • News
  • BREAKING: So are the allegations of phone tapping and Instagram account hacked against Yogi Sarkar true? Will be revealed in investigation soon

ब्रेकिंग: तो क्या योगी सरकार पर लगे फ़ोन टैपिंग और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक के आरोप सही है? पत्रकारों को भी किया आगाह,जांच बैठी अब जल्द होगा खुलासा

editor
  • Kanchan Verma
  • December 22, 2021 06:12 AM
BREAKING: So are the allegations of phone tapping and Instagram account hacked against Yogi Sarkar true? Will be revealed in investigation soon

उत्तरप्रदेश सरकार पर लगे फ़ोन टैपिंग और सोशल मीडिया अकॉउंट हैक करने के आरोपो पर जल्दी जांच हो सकती है। योगी आदित्यनाथ की सरकार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने फोन टैपिंग और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के आरोप लगाए थे जिनका संज्ञान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने लिया है और जल्दी ही जांच का आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार उनकी पार्टी के नेताओ के फ़ोन टैप करवा रही है और सीएम खुद शाम को उन टैप की हुई रेकॉर्डिंग सुनते है।उन्होंने मीडिया को आगाह करते हुए कहा कि यदि आपका हमारे साथ सम्बंध है तो ये जान ले कि आपकी कॉल भी रेकॉर्ड की गई है।
उधर प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार पर आरोप लगाया कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गए है उन्होंने अखिलेश यादव के आरोप का समर्थन करते हुए कहा कि फ़ोन टैपिंग छोड़िए मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक कर रहे है सरकार के पास कोई और काम तो बचा नही है।


संबंधित आलेख: