ब्रेकिंग:स्पेन महिलाओं को हर महीने देगा पीरियड्स हॉलीडे! भारत मे कब और कहाँ दी गयी थी मासिक धर्म पर छुट्टी जानिए खबर के लिंक में
महिलाओं को हर महीने होने वाले मासिक धर्म के दौरान भयंकर दर्द से गुजरना पड़ता है। मासिक धर्म मे होने वाला दर्द मिनी लेबर पेन भी कहा जाता है यानी महिलाओं को हर महीने बच्चे पैदा करने जैसे भयंकर दर्द की ही तरह लेकिन उससे हल्के दर्द से गुजरना पड़ता है। ऐसे में वर्किंग वूमन्स को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती है जब हर महीने उन्हें महावारी होती है।
स्पेन ने महिलाओं की इस परेशानी को समझते हुए अब तीन अतिरिक्त छुट्टियां महिलाओं को देने की घोषणा की है। स्पेन पहला पश्चिमी देश होगा जो महिलाओं को पीरियड्स पर छुट्टी देगा। स्पेन में महिलाओं को अब हर महीने में तीन दिन अवकाश मिल सकेगा ताकि वो पीरियड्स में घर पर आराम कर सकें।
स्पेन की अगली कैबिनेट बैठक में पारित होने वाले सुधार पैकेज करेक्शन पैकेज के तहत स्कूलों में भी सैनेटरी पैड्स भी उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि स्कूलों में इमरजेंसी पड़ने पर लड़कियों को कोई परेशानी न हो।
स्पेन में 3 मार्च को मासिक धर्म स्वास्थ्य और प्रजनन स्वास्थ्य गारंटी के लिए भी एक पैकेज की घोषणा की गई थी जिसमे गर्भपात कराने वाली महिलाओं को भी अवकाश देना शामिल था।
आपको बता दें कि इससे पहले जापान में 1947 में पीरियड्स के दौरान छुट्टियां मिलने का प्रावधान शुरू हुआ था। नाइकी दुनिया की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसने महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी देने के लिए कंपनी में ऐसा कानून शामिल किया।
वही दुनिया मे सबसे पहले 19वी शताब्दी के अंत मे क्रांतिकारी रूस के बाद कुछ नौकरी क्षेत्रों में मासिक धर्म अवकाश नीति पहली बार लागू की गई थी,लेकिन महिला श्रमिकों के साथ होने भेदभाव की वजह से ये नीति 1927 में हटा दी गयी थी। भारत मे सबसे पहले मासिक धर्म पर दक्षिण भारत के केरल के एक स्कूल ने 1912 में अवकाश देना शुरू किया था। इसके बाद भारत की कई कम्पनियों ने महिलाओं को पीरियड्स हॉलीडे देने की घोषणा की। बिहार में बकायदा इस मुद्दों को संसद तक लाया गया था।