ब्रेकिंग:इंडिया गेट पर आज से नही जलेगी अमर जवान ज्योति की मशाल,राहुल गांधी ने किया ट्वीट- कुछ लोग देशप्रेम और बलिदान नही समझ सकते
राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति की मशाल आज से जलना बंद हो रही है,अब इस मशाल को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ के साथ मिलाया जा रहा है। 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली इंडिया गेट में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया था,तब ही ये फैसला हुआ था कि अमर जवान ज्योति की मूल लौ अब यही जलाई जायेगी। भारतीय सेना के एक अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे,वही मशाल को लौ में शामिल करेंगे।
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में उन सभी भारतीय रक्षा कर्मियों के नाम हैं, जिन्होंने 1947-48 से विभिन्न अभियानों में अपनी जान गंवाई है। पाकिस्तान के साथ गलवान घाटी में युद्ध चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष। आतंकवाद विरोधी अभियानों में जान गंवाने वाले सैनिकों के नाम भी स्मारक की दीवारों पर शामिल हैं।इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार ने 1914-21 के बीच जान गंवाने वाले ब्रिटिश भारतीय सैनिकों की याद में बनाया था। बाद में अमर जवान ज्योति को 1970 में पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत के बाद युद्ध स्मारक में शामिल किया गया था। वहीं इंडिया गेट परिसर में बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का 2019 में उद्घाटन किया गया था।
राहुल गांधी ने इस फैसले का विरोध जताते हुए एक ट्वीट किया है और उसमें बिना किसी का नाम लिए लिखा है कि कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते। राहुल ने ट्वीट किया, 'बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं… हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!'