• Home
  • News
  • Breaking: This reputed school was accused of converting 8 students, mob attacked, students and teachers narrow escaped

ब्रेकिंग:8 छात्रों का धर्म परिवर्तन करवाने का इस प्रतिष्ठित विद्यालय पर लगा आरोप,भीड़ ने किया हमला,बाल बाल बचे विद्यार्थी और शिक्षक

editor
  • Kanchan Verma
  • December 07, 2021 05:12 AM
Breaking: This reputed school was accused of converting 8 students, mob attacked, students and teachers narrow escaped

मध्यप्रदेश के एक प्रतिष्ठित स्कूल में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने वहां पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की,जिस वक्त ये घटना हुई उस वहां विद्यार्थी सीबीएसई 12वी की परीक्षा दे रहे थे।
मामले के अनुसार ये घटना सोमवार सुबह विदिशा जिले के गंज बासौदा के सेंट जोसेफ स्कूल की है जहां आरोप लगा है कि इस विद्यालय में धर्मांतरण किया जा रहा है जिसकी जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल पर हमला बोल दिया। पुलिस के मुताबिक वहाँ मौजूद विद्यार्थी और स्कूल सुरक्षित है किसी को कोई हानि नही हुई है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर एंटोनी ने बताया कि उनके स्कूल के खिलाफ साजिश की जा रही है स्कूल को लेकर एक पत्र वायरल किया जा रहा है जिसमे लिखा है कि सेंट जोसेफ स्कूल में 8 हिन्दू छात्रों को धर्म परिवर्तन करवा कर ईसाई बनाया गया,जबकि ये छात्र सेंट जोसेफ स्कूल के नही है। पत्र 31 अक्टूबर रविवार का बताया जा रहा है,रविवार को स्कूल में कोई नही होता। प्रिंसिपल ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की है ।


वहीं एसडीएम रौशन राय का कहना है कि हमले के बाद स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की थी उन लोगो ने पत्थरबाजी की परन्तु किसी को कोई चोट नही आई है। मामले में कार्यवाही की जा रही है।


संबंधित आलेख: